Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»आइडियल इंटरनेशनल स्कूल में ‘द कलर ऑफ़ झारखंड’ कार्निवाल का भव्य आयोजन
झारखंड

आइडियल इंटरनेशनल स्कूल में ‘द कलर ऑफ़ झारखंड’ कार्निवाल का भव्य आयोजन

Super_UserBy Super_UserDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। आइडियल इंटरनेशनल स्कूल दलादली परिसर में सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक ‘द कलर ऑफ़ झारखंड’ कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पंजाबी हिंदी बिरादरी से रवि पाराशर, गुरुद्वारा कमेटी से डॉ. हरविंदर वीर सिंह, अंजुमन इस्लामिया से प्रो. परवेज, क्रिश्चियन एसोसिएशन से कुलदीप तिर्की, बंग परिषद से डॉ. कमल बॉस, डॉ. पंप विश्वास तथा मोनिका मुंडू सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी. ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों की भूमिका केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
इस अवसर पर आइडियल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के डॉ. मजीद आलम, स्कूल के निदेशक डॉ. तनवीर आलम, डॉक्टर सम्बुल आलम विद्यालय की प्राचार्य मंजू बग्गा अरोड़ा तथा प्रशासनिक अधिकारी प्रणय कुमार सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्निवाल के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विविधता, एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.