राँची: मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर ने सीजीएल में सफल उम्मीदवार को सम्मानित किया। शुक्रवार को लाइब्रेरी में आयोजित एक सादे समारोह में लाइब्रेरी के कन्वेनर मो लतीफ आलम ने जेएसएससी सीजीएल में सफल उम्मीदवार आमीर फ़िरदौस (एएसओ), भाग्यदीप कुमार राम (एएसओ), बिमल उरांव (एएसओ), अजहर खान(एएसओ), मो०जावेद आलम (बीएसओ), अजहर महमूद (एएसओ), आशिक अंसारी (बीएसओ), अकरम अंसारी (बीडब्ल्यूओ) एवं मो० फ़िरदौस (भीएसओ) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लतीफ आलम ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ने बताया कि मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रसर है। यहां तैयारी करने वाले छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। लतीफ आलम ने बताया कि इस से पूर्व भी सहायक आचार्य नियुक्ति में भी 45 अभ्यर्थी सफल हुए जिनमें 27 उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र मिल चुका है। मौके पर अंजुमन इस्लामिया राँची के सदस्य नूर आलम ने सफल अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारों को बधाई दी। कार्यक्रम में अरशद जेया, शादाब खान, मो इकबाल, नूर आलम, मो अफजल, मुदस्सिर एहरार, मो शाहबाज, मो नैयर ,मो हैदर आदि मौजूद थे,
