राँची : राँची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डॉ सीमा केसरी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर यू के एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार की जानकारी सभी को रखना चाहिए एवं अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारों और स्वतंत्रता को आधार प्रदान करने वाले 10 प्रमुख बिंदुओं को वर्णित किया गया है जिसमें प्रत्येक मनुष्य का अधिकार और सम्मान समान होना, बिना किसी भेद भाव, जाति, रंग, लिंग, धर्म, भाषा , राजनीतिक समानता, प्रत्येक व्यक्ति को जीवन, स्वतंत्रता, व्यक्तिगत सुरक्षा का अधिकार, समान कानून,बिना भेदभाव के कानून, किसी को भी मनमानी गिरफ्तारी, हिरासत या निर्वासन के अधीन नहीं किया जाना प्रमुख है।
कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार के रक्षा को लेकर डॉ आनन्द कुमार ठाकुर ने सभी को शपथ कराया।
कार्यक्रम को डॉ स्निग्धा कुमारी, डॉ नीता लाल, डॉ अनिता कुमारी, डॉ विनय उरांव ने भी सम्बोधित किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग के बुद्धदेव हाजरा, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रिंस कुमार एवं अंकित कुमार रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आनन्द कुमार ठाकुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ स्निग्धा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः सुमित, आयुषी, विष्णु, अभिमन्यु, अंशु प्रिया का उल्लेखनीय योगदान रहा।
