Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पारस एचइसी हॉस्पिटल रांची में सात वर्षीय बच्चे का दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी का सफल इलाज किया गया
झारखंड

पारस एचइसी हॉस्पिटल रांची में सात वर्षीय बच्चे का दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी का सफल इलाज किया गया

Super_UserBy Super_UserDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: पारस एचइसी हॉस्पिटल रांची में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जुझ रहे एक साढे सात वर्षीय बच्चे का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। उस मरीज को एक महीने पहले तेज बुखार आने के बाद अचानक बेहोशी और शरीर के हाथ-पैरों में पूरी तरह लकवा जैसा लक्षण हो गया था। परिजन जब बच्चे को पारस एचइसी हॉस्पिटल लाए, उस समय मरीज बिल्कुल बेहोश था और किसी अंग में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था।
हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजीव कुमार शर्मा ने जांच के दौरान एमआरआई में पाया गया कि बच्चे के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड की कई परतें प्रभावित होकर झड़ चुकी थीं। इसके बाद कमर से पानी (सीएसएफ) जांच व रक्त जांच की गई, जिसमें एक्यूट डिमाइलिनेटिंग डिसऑडर्र सामने आया। यह स्थिति माइलिन ऑलिगोडेंड्रोसाइट ग्लाइकोप्रोटीन एसोसिएटेड डिजीज (एमओजीएडी) नामक दुर्लभ बीमारी के कारण विकसित हुई थी, जो बच्चों में तीव्र लकवे जैसी स्थिति पैदा कर सकती है। समय पर सही जांच और उपचार शुरू होने के केवल दो दिनों के भीतर मरीज को होश आ गया। उपचार जारी रहने पर स्पाइनल कॉर्ड और ब्रेन की परतों में सुधार दिखा और बच्चा एक महीने के भीतर फिर से चलने-दौड़ने लगा। वर्तमान में मरीज नियमित फॉलो-अप में है और पूरी तरह स्वस्थ है। त्वरित चिकित्सा और विशेषज्ञ टीम की एकजुट कोशिश से बच्चे की जान बच पाई।
डॉ संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि इस बीमारी में समय पर पहचान और तत्काल इलाज बेहद जरूरी है। इलाज में देरी होने पर मरीज पूरी तरह पैरालाइज्ड हो सकता है। बच्चे की जान बचाने में त्वरित चिकित्सा और विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ शर्मा ने कहा कि इस तरह के मरीज का सही समय पर आना, इस बीमारी के बारे में पता चलना और सही डॉक्टर के पास इलाज करना यह सबसे अनिवार्य है।
पारस हॉस्पिटल एचईसी के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि इस तरह के जटिल न्यूरोलॉजिकल मामलों में त्वरित निर्णय, सटीक जांच और अनुभवी डॉक्टरों का उपचार बेहद आवश्यक होता है। हमारी टीम ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत आपात स्तर पर काम शुरू किया और परिणाम सभी के लिए सुखद रहे। पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची हमेशा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए तैयार है और हम झारखंड के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.