रांची। गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज, रांची में वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। इस अवसर पर ऑल आदिवासी सेक्रेटेरिएट सर्विस एसोसिएशन, झारखंड (AASSAJ) के अध्यक्ष श्री विवेक आनंद बास्के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य श्री राजा हांसदा (महासचिव), श्रीमती मणि कंचन मिंज (संयुक्त सचिव) एवं श्रीमती अर्चना कुसुम एक्का (संयुक्त सचिव) भी शामिल हुईं।
मुख्य अतिथि श्री बास्के ने खेल ज्योति प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे छोड़कर खेल सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने शांति, एकता और खेल भावना का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “खेल केवल शारीरिक क्षमता नहीं बढ़ाते बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण और नेतृत्व को भी मजबूत बनाते हैं।
यह खेल सप्ताह 03 दिसंबर से 06 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, टीम इवेंट्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य रेव्ह. सी.एस.ए. केरकेट्टा ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
