Ranchi: देश की अंडर 17 भारतीय महिला टीम की सदस्य दिव्यानी लिंडा भी मैच में शामिल होकर ग्रामीण फुटबॉलरों का हौसला बढ़ाया। सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक दिवसीय भव्य फुटबॉल मैच कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम अंडर 17 की सदस्य दिव्यानी लिंडा, राष्ट्रीय खिलाड़ी राखी कुमारी, कोच एनवारूल हक जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर स्कूल के अध्यक्ष ए के तिवारी, सचिव जनार्दन पाठक, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, प्राचार्या दीपा सिन्हा, उप प्राचार्या शैलेन्द्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्यानी लिंडा जी ने अपने जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को सफल होने का अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा कि कम संसाधन में भी झारखंड के खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अच्छी तरह से खेलकर अपने राज्य का नाम पूरे देश में रौशन कर रहे हैं।बस खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत,हिम्मत और लगन अवश्य रखना चाहिए।
इस अवसर पर दिव्यानी लिंडा ने ग्रामीण क्षेत्रों के फुटबॉलरों को फुटबॉल के कई टिप्स भी दिए। साथ ही साथ खिलाड़ियों के साथ एक मैत्री मैच भी खेला।सिद्धार्थ इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब और यंगर क्लब के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच भी खेला गया जिसमें सिद्धार्थ इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब ने यंगर क्लब को 2- 1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
इस अवसर सभी खिलाड़ियों को सभी अतिथियों ने मिलाकर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर “वैष्णवी खेल सम्मान समारोह” के तहत दिव्यानी लिंडा ने फुटबॉल को बढ़ावा देने वाले स्कूल, संस्था और क्लब के लोगों को भी सम्मानित किया गया।
इस फुटबॉल मैच कार्यक्रम सफल बनाने में सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी के टेक्लाल कुमार, रिशु कुनार, स्वेता कुमारी, रोहित महतो, सतरा जीत, विमला, मंजु, किरण, पुष्पा, इंद्रजीत समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
