Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन !! सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिलें इसपर विशेष ध्यान:उपायुक्त
झारखंड

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन !! सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिलें इसपर विशेष ध्यान:उपायुक्त

avnpostBy avnpostNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री कांके प्रखंड के ऊपर कोनकी पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए।
इस दौरान माननीय विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र, श्री सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके, श्री विजय कुमार, अंचल अधिकारी कांके, श्री अमित भगत, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला परिषद सदस्य, श्रीमती सुषमा देवी, उप प्रमुख, श्री अंजय बैठा, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया ऊपर कोनकी, श्रीमती लाला महली, एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र, श्री सुरेश कुमार बैठा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्हें राज्य सरकार की इस सार्थक पहल के बारे में बताते हुए लोगों को इसका लाभ लेने को कहा। उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा की राज्य सरकार का यह कार्यक्रम लोगों की समस्या का समाधान करेगा।
उपायुक्त ने कहा इस कार्यक्रम में बहुत संख्या में लोग आए हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की सरकार के तंत्र पंचायत स्तर पर आपके द्वार तक जाएंगे ताकि आपकी समस्या को सुनते हुए उसकी निष्पादन करने का प्रयास सरकार एवं जिला प्रशासन की तरफ से रहेगा यह सब सभी के सहभागिता से ही संभव है। रांची जिला के अलग-अलग पंचायतों में इस कार्यक्रम का व्यापक तरीके से आयोजन किया जा रहा है। सरकार इस सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जाति आय आवासीय और भी प्रमाण पत्र मिलेगा आवेदक द्वारा पहले आवेदन समर्पित किया गया हो। उन आवेदकों को प्रमाण पत्र इस कैंप के माध्यम से किया जाएगा। साथ में लोगों की समस्या कभी समाधान स्कैन के माध्यम से किया जाएगा इस कार्यक्रम के माध्यम से परिसंपत्तियों का वितरण का कार्य अगर लगातार किया जाएगा। कैंप में आए सभी लोगों से उपायुक्त ने अनुरोध करते हुए कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी आपके कार्यों को करने के लिए हमेशा तत्पर है, विशेष कर माननीय विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र, श्री सुरेश कुमार बैठा ज़ी कार्यक्रम में शामिल हुए इसके लिए उन्हें भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की दी गयी जानकारी
उपायुक्त द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विशेषकर अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ग्राम गाड़ी योजना के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योजना के लाभ की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

उपायुक्त एवं माननीय विधायक, जिला परिषद, उप प्रमुख, मुखिया ऊपर कोनकी, ने शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वालें पेंशन (वृद्ध/दिब्यांग/विधवा) लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र, लाभुकों को स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना से लाभुकों को धोती साड़ी वितरण किया गया। लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया एवं जमीन की दाखिल खारिज शुद्धि पत्र का वितरण किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है ताकि आम लोगों से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना जा सके और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन उनके दरवाजे तक पहुंचे सके।

झारखण्ड सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिलें इसपर विशेष ध्यान दे*

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ ने शिविर में मौजूद सभी लाभुकों से मिल कर उनसे योजना का लाभ और योजनाओं के बारें में जानकारी दी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी को विशेष रूप से कहा की झारखण्ड सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिलें इसपर विशेष ध्यान दे। ताकि लाभुक सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए अपना विकास कर सकें।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.