Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया
दुनिया

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया

avnpostBy avnpostNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

जकार्ता।इंडोनेशिया में सेमेरू ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद बुधवार को 170 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। स्थानीय मीडिया ने गुरूवार काे यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘रानू कुम्बोलो निगरानी चाैकी’ पर फंसे 178 लोगों में पर्वतारोही, पोर्टर, सात गाइड और छह पर्यटन अधिकारी शामिल थे। अन्य आठ के बारे में अभी काेई जानकारी नहीं है।

इस बीच खबराें के मुताबिक ज्वालामुखी में विस्फोट बुधवार काे हुआ जिसके बाद राख के गुबार और लावे के प्रवाह ने आसपास के क्षेत्राें काे अपनी चपेट में ले लिया। लावा तथा चट्टानों के टुकड़े 13 किलोमीटर दूर तक फैले हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आसपास के क्षेत्राें से 900 से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

सेमेरू नेशनल पार्क की अधिकारी सेप्टी वार्धनी के मुताबिक , “पर्वतारोही और उनके गाइड झील के किनारे कैंपिंग क्षेत्र में रात भर फंसे हुए थे, जो ज्वालामुखी के मुहाने से लगभग 6.4 किलोमीटर दूर है। अब उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की जा रही है। सभी पर्वतारोहियों और उनके गाइड सुरक्षित हैं। स्थिति नियंत्रण में है।”
इंडोनेशिया की ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियाे फुटेज में ज्वालामुखी के मुहाने से भारी मात्रा में गर्म राख का गुबार निकलता दिखाया गयाा, जो पहाड़ियों को ढक रहा था।
पूर्वी जावा की बचाव एजेंसी के अधिकारी प्राहिस्ता डियन ने कहा कि ज्वालामुखी के आसपास रहने वाले 956 लोगों को पहले ही स्कूलों, मस्जिदों और सरकारी भवनों में पहुंचा दिया गया हैै। बचाव दलाें ने दर्जनों कर्मियों को तैनात किया है।
गाैरतलब है कि 3,676 मीटर ऊंचा माउंट सेमेरू इंडोनेशिया के लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, जो ‘प्रशांत अग्नि वलय’ पर स्थित है। यह क्षेत्र पृथ्वी की प्लेटों के टकराव के कारण भूकंपों और ज्वालामुखी के विस्फोटों के लिए जाना जाता है।
सेमेरू में पिछला प्रमुख विस्फोट दिसंबर 2021 में हुआ था, जिसमें कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी और आसपास के गांवों में घरों और सामानों पर राख की परत चढ़ गई थी।

इस बीच

प्रशासन ने लोगों को बेसुक कोबोकन नदी के किनारे से दूर रहने की सलाह दी है, जहां लावा प्रवाह का खतरा है।

अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री लेंगे शपथ : शुभेंदु अधिकारी

May 31, 2026

रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

May 31, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अभिषेक बनर्जी के बेहतर इलाज के लिए झारखंड आने का दिया प्रस्ताव

May 31, 2026

झारखंड सरकार पर भाजपा के आरोप निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित : विनोद पांडेय

May 31, 2026

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने श्रीनगर पहुंची रांची की 21 सदस्यीय टीम

May 31, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.