Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»ब्राजील में भारत का बड़ा बयान: जलवायु परिवर्तन राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा
दुनिया

ब्राजील में भारत का बड़ा बयान: जलवायु परिवर्तन राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा

avnpostBy avnpostNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बेलेंम (ब्राजील) भारत ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन अब सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा ना रहकर राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है जिसके खिलाफ तत्काल एकजुट वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार काे यहां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कोप-30 के इतर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में यह बात कही। उन्हाेंने कहा, “जलवायु परिवर्तन की वजह से होने वाले मौसमी घटनाएं, समुद्रजल स्तर में वृद्धि, जल संकट और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियां सीधे-सीधे देशों की संप्रभुता और स्थिरता को प्रभावित कर रही हैं। यह नया सुरक्षा खतरा है, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित देशों को अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस बाबत वित्त और तकनीकी हस्तांतरण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाना होगा।

यादव ने कहा, “भारत ने हमेशा ‘जलवायु न्याय’ की बात की है। हमने 2070 तक जलवायु प्रदूषण बिल्कुल समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसके लिए विकसित देशों को सालाना एक खरब डॉलर का जलवायु वित्त उपलब्ध कराना होगा, जैसा कि उन्होंने वादा किया था।”

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोप-30 में यह भी दोहराया कि भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है जो पेरिस समझौते के सभी लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने की राह पर है। मंत्री ने लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (लाइफ) मिशन को वैश्विक आंदोलन बनाने की अपील की।

कोप-30 के इतर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, चीन सहित कई देशों के मंत्री और विशेषज्ञ मौजूद थे। सभी ने जलवायु परिवर्तन को सुरक्षा चुनौती के रूप में मान्यता देने पर सहमति जताई।

भारत ने स्पष्ट किया कि वह जलवायु कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभाएगा, लेकिन इसके लिए वैश्विक सहयोग और न्यायसंगत जिम्मेदारी का बंटवारा जरूरी है।

ब्राजील में अमेजन के बेलेम शहर में दस नवंबर से आयाेजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (काेप 30) शुक्रवार काे समाप्त हाेगा। इसमें 190 से अधिक देशाें के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, गैर स्वयंसेवी संस्थाए और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.