Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जैक ने की मैट्रिक में 340 और इंटर की परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की वृद्धि
झारखंड

जैक ने की मैट्रिक में 340 और इंटर की परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की वृद्धि

avnpostBy avnpostNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर 2026 की परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की है। जैक की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से परीक्षा शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस वर्ष बजट बढ़ने के कारण फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। जैक के अनुसार, परीक्षा शुल्क में लगभग 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
राज्य में हर वर्ष लगभग 7.5 लाख छात्र मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें लगभग 4.25 लाख मैट्रिक के और 3.25 लाख इंटर के विद्यार्थी होते हैं। ऐसे में बढ़ी हुई फीस का सीधा प्रभाव लाखों छात्रों और अभिभावकों पर पड़ेगा।
जैक ने स्वतंत्र और प्राइवेट परीक्षार्थियों की फीस में सबसे अधिक बढ़ोतरी की है। इसके तहत सभी श्रेणियों में मैट्रिक शुल्क बिना विलंब शुल्क के 240 रुपये और विलंब शुल्क के साथ 340 रुपये बढ़ाया गया है। नियमित छात्रों की फीस 2025 के 740 रुपये से बढ़कर 2026 में 980 रुपये हो गई है। वहीं छात्राओं की फीस 940 रुपये से बढ़ाकर 1180 रुपये कर दी गई है। प्राइवेट परीक्षार्थियों की फीस भी 940 से बढ़ाकर 1180 रुपये कर दी गई है।
वहीं परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर स्वतंत्र और प्राइवेट परीक्षार्थियों पर पड़ेगा, जिनकी फीस में सबसे अधिक वृद्धि की गई है। सभी वर्गों की लड़कियों के लिए समान शुल्क निर्धारित किया गया है।
वहीं छात्रों में सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्यूएस) की फीस समान रखी गई है। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के परीक्षार्थियों के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। रेगुलर परीक्षार्थियों के
मैट्रिक का परीक्षा शुल्क 740 से बढ़ाकर 980 कर दिया गया है। वहीं विलंब फीस 1140 से बढ़ाकर 1480 कर दी गई है।

प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस 940 से बढ़ाकर 1180 कर दिया गया है। विलंब फीस 1340 से बढ़कर 1680 हो गई है।

इसके अलावा अब सामान्य वर्ग और ईडब्लूएस परीक्षार्थियों को 940 के बजाय 1180 रुपये देने होंगे। वहीं विलंब फीस 1340 से बढ़ाकर 1680 कर दी गई है। ओबीसी, एससी और एसटी परीक्षार्थियों को 740 के बदले 980 देने पड़ेंगे। वहीं विलंब फीस 1140 से बढ़ाकर 1480 कर दी गई है।

इधर, रेगुलर परीक्षार्थियों के लिए इंटर परीक्षा शुल्क को 910 रुपये की जगह 1100 रुपये देने होंगे, जबकि विलंब फीस 1310 से बढ़ाकर 1600 कर दी गई है।

प्राइवेट परीक्षार्थियों की परीक्षा फीस 1210 से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दी गई है। उनके लिए विलंब फीस को 1610 से बढ़ाकर 1900 रुपये कर दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.