Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»अमेरिकी कांग्रेस की विधेयक को मंजूरी के बावजूद एपस्टीन से जुड़ी सभी फाइलों के सार्वजनिक होने पर संशय
दुनिया

अमेरिकी कांग्रेस की विधेयक को मंजूरी के बावजूद एपस्टीन से जुड़ी सभी फाइलों के सार्वजनिक होने पर संशय

avnpostBy avnpostNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

वाशिंगटन। बहुचर्चित एपस्टीन फाइल्स विधेयक को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के दोनों सदनों सीनेट और प्रतिनिधि सभा की मंजूरी मिल गई। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा गया है। उनके इस पर हस्ताक्षर होते ही न्याय विभाग यौन अपराधों के दोषी दिवंगत जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक कर सकता है। यह विधेयक न्याय विभाग को इसके लिए बाध्य करता है। बावजूद इसके विधेयक की भाषा अटार्नी जनरल को अपने विवेक का प्रयोग करने का असीमित अधिकार देती है। इसलिए सारी फाइलों के सार्वजनिक होने में संशय है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है। जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइलें बुधवार को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति ट्रंप के पास पहुंच जाएंगी। वह पहले ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने के संकेत दे चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि इसे एपस्टीन फाइल पारदर्शिता अधिनियम (एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट) के नाम से जाना जाएगा। यह विधेयक न्याय विभाग को एपस्टीन और उसकी प्रमुख सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल से संबंधित फाइलों को कानून बनने के 30 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने के लिए बाध्य करेगा। यह प्रतिनिधि सभा में 427-1 से पारित हुआ। सीनेट ने आमराय से इसे मंजूरी दी।

अमेरिका के ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, दर्शक दीर्घा में मौजूद कई पीड़ितों ने संसद के इस कदम का स्वागत किया। बावजूद इसके फाइलों को सार्वजनिक करने में अभी भी कई बाधाएं हैं। इसकी भाषा न्याय विभाग को विवेकाधिकार की पर्याप्त गुंजाइश देती है। विधेयक की भाषा के अनुसार, अटॉर्नी जनरल “किसी सक्रिय संघीय जांच या अभियोजन को खतरे में डालने वाली” किसी भी जानकारी को रोक या संपादित कर सकते हैं।

विधेयक में कहा गया है कि अटॉर्नी जनरल ऐसे अभिलेखों को “रोक या संशोधित” कर सकते हैं जिनमें पीड़ितों के नाम, चिकित्सा दस्तावेज और पहचान संबंधी जानकारी हो। वह बाल यौन शोषण सामग्री को भी सार्वजनिक न करने का फैसला ले सकते हैं। ऐसा करने से पहले न्याय विभाग को कांग्रेस को एक रिपोर्ट भी भेजनी होगी। इसमें विस्तार से सभी कुछ तार्किक आधार पर बताना होगा। यह भी बताना होगा कि इसका कानूनी आधार क्या है।

सनद रहे, ट्रंप पिछले हफ्ते न्याय विभाग से एपस्टीन के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जेपी मॉर्गन चेज के अधिकारियों और अन्य के साथ संबंधों की जांच करने का आह्वान कर चुके हैं। न्याय विभाग का नियंत्रण राष्ट्रपति के हाथों में है। यही वजह है कि न्याय विभाग ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना एपस्टीन जांच से संबंधित 100 से ज्यादा पृष्ठों के दस्तावेज जारी किए। इसके बाद सारी फाइलें जारी करने की मांग उठी। एपस्टीन और ट्रंप के दोस्ताना संबंधों का खुलासा होने पर जमकर हंगामा हुआ। ट्रंप ने आरोपों से लगातार इनकार किया और कुछ मीडिया घरानों को अदालत की चौखट तक ले गए। उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

Покердом – Официальный сайт онлайн казино Pokerdom

July 26, 2026

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

Олимп казино официальный сайт в Казахстане – Olimp Casino

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.