Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»बाल दिवस पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री!! शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार : हेमन्त सोरेन
झारखंड

बाल दिवस पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों से मिले मुख्यमंत्री!! शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार : हेमन्त सोरेन

avnpostBy avnpostNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। बाल दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों एवं युवाओं से मुलाकात की. इस दौरान बाल पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड में बीते 25 वर्षों की बाल अधिकार यात्रा और उसके प्रभावों पर अपने अनुभव साझा किए. मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं को बाल दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के समग्र विकास के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाकर ही झारखंड को एक समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाया जा सकता है. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार ने अनेक सकारात्मक बदलाव किए हैं. विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्थिक मदद दी जा रही है. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर 80 सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है, जहां गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों के स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. आने वाले समय में और भी सरकारी विद्यालयों को इस श्रेणी में शामिल करने की योजना है. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा में बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने प्राथमिक से लेकर कॉलेज स्तर तक कई योजनाएं संचालित की हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि जो बच्चे योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें लाभ से जोड़ने में आगे आएं. सरकार प्रत्येक वर्ष 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित करती है और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल व सम्मान राशि प्रदान करती है. इस अवसर पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शामिल यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों, केजीबीवी व जेबीएवी की बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि — मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, समर अभियान, ज्ञान सेतु, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, एमएचएम लैब्स, मध्याह्न भोजन में अंडे का प्रावधान, इको क्लब, क्लीन एंड ग्रीन कैंपस, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जैसी योजनाओं ने उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इन योजनाओं से परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है.

यूनिसेफ ने सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना

यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनिनिका मित्रा ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का युवाओं के कार्यक्रम में शामिल होना दर्शाता है कि सरकार हर बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यूनिसेफ की कम्युनिकेशन एवं एडवोकेसी विशेषज्ञ आस्था अलंग ने कहा कि यह अवसर बच्चों के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.