Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन की सरकार सभी धर्म और जातियों की होगी: राहुल गांधी
देश

बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन की सरकार सभी धर्म और जातियों की होगी: राहुल गांधी

avnpostBy avnpostOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

शेखपुरा । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका लक्ष्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को समाप्त करना है। वे आजादी के पहले वाला भारत चाहते हैं, जिसमें पिछड़ों, अति पिछड़ों को कोई अधिकार नहीं था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शेखपुरा में आयोजित एक जनसभा में उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह किसी एक धर्म और जाति की नहीं होगी, बल्कि सभी धर्म और जातियों की होगी और यह सरकार बिहार के लोगों की होगी। महागठबंधन की सरकार बिहार के हर नागरिक की होगी। उन्होंने ‘वोट चोरी’ की चर्चा करते हुए कहा कि उन लोगों ने महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी की। उनकी कोशिश बिहार में भी वोट चोरी करने की थी, जिसके विरोध में हमने यहां यात्रा की थी। उन्होंने यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि ये लोग आखिरी मिनट में वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि अगर आप लोगों ने इन्हें वोट चोरी करने दी तो फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन जाएगी।

उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार को निशाने साधते हुए कहा कि उनकी 20 साल से सरकार है, लेकिन बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। पहले बिहार दुनिया का मुख्य शिक्षा का केंद्र था। नालंदा में दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बननी चाहिए, और पूरे देश को पता चलना चाहिए कि बिहार में सबसे अच्छी शिक्षा मिलती है, लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि बिहार विकास करे। कांग्रेस सांसद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 बार नरेंद्र मोदी का अपमान किया। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी को फोन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बंद करने के लिए कहा गया। उन्होंने दो दिनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बंद कर दिया, लेकिन उनमें दम नहीं है कि वे बोल दें कि अमेरिका का राष्ट्रपति झूठ बोल रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में छोटे-छोटे व्यापारियों ने कारोबार बंद कर दिया। हम चाहते हैं कि सभी फोन पर ‘मेड इन बिहार’ लिखा हुआ हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार यहां के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है।
इससे पहले राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.