Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»राजग सरकार ने हमेशा किया है पिछड़े वर्गों का सम्मानः राजनाथ
देश

राजग सरकार ने हमेशा किया है पिछड़े वर्गों का सम्मानः राजनाथ

avnpostBy avnpostOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा बयानबाजी के बजाय ठोस कार्रवाई के जरिए पिछड़े वर्गों का सम्मान किया है। राजनाथ सिंह ने दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में कहा कि बिहार में विकास एवं सुशासन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हम जाति, धर्म की राजनीति नहीं करते। हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं।उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने भ्रष्टाचार और कुशासन के पिछले रिकॉर्ड के ज़रिए दुनिया भर में बिहार को बदनाम किया है। उन्होंने हर घर में एक सरकारी नौकरी देने के राजद के वादे पर भी तंज कसा और इसे अवास्तविक और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का राजद का वादा व्यावहारिक नहीं, बल्कि धोखे की राजनीति है।भाजपा नेता सिंह ने कहा कि 20 साल तक राज्य पर शासन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। जबकि यह दुख की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री (लालू यादव) के पूरे परिवार पर अनियमितताओं का आरोप है। उन्होंने राजद द्वारा वक्फ अधिनियम में संशोधनों को रद्द करने के वादे की आलोचना करते हुए कहा कि वे ऐसा कर ही नहीं सकते, क्योंकि यह कानून संसद में पारित हो चुका है। सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं।————–

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.