अध्यक्ष अनूप लोहरा एवं हरिनाथ साहू मुख्य संरक्षक बने
कांके, सुकुरहुटू सुंदर नगर बिरसा मैदान में आगामी 15 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा जयंती की तैयारी और संगठन विस्तार को लेकर एक आवश्यक बैठक रखा गया।
बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष महतो एवं संचालन अनूप लोहरा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार एवं आगामी 15 नवंबर 2025, बिरसा जयंती समारोह को सफल बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया।
संगठन का विस्तार करते हुए सर्व सहमति से एक वर्ष के लिए अनूप लोहरा को समिति का अध्यक्ष, मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू, गौरी शंकर महतो, महासचिव प्रशांत बैठा,सचिव अनिल मुंडा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र लिंडा उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सज्जाद अंसारी,अशोक मुंडा, फागु मुंडा, मुन्ना लोहरा, हीरालाल लोहरा, संयोजक उनील महतो, रामवृक्ष महतो, संरक्षक शिबधन मुण्डा, विनोद साहू,बशारत अंसारी, राजेश महतो,वीरेंद्र लोहरा, दीनदयाल लोहार,तुलसी महतो,संस्थापक सहदेव मुंडा,बसंत महतो, दुती पाहन को बनाया गया।
