Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची नगर निगम की बैठक में शहर को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त करने का निर्देश
झारखंड

रांची नगर निगम की बैठक में शहर को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त करने का निर्देश

avnpostBy avnpostOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार निगम सभागार में इनफोर्समेंट टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने फील्ड में हो रही दिक्कतों की जानकारी ली और चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रशासक ने शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए।
प्रशासक ने कहा कि शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं। सुशांत गौरव ने कहा कि सड़क या खुले स्थानों पर कचरा या निर्माण मलबा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को दो डस्टबिन रखना जरूरी है, ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगेगा।
उन्हाेंने कहा कि तालाबों में कचरा डालने या गंदगी फैलाने वालों पर चालान काटा जाए। अगर जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
नगर निगम के काम में रुकावट डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासक ने निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले तालाबों के आसपास रात में गश्त की जाए और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए। किसी भी तरह का अतिक्रमण मिलने पर तुरंत हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि यह अभियान छठ पर्व तक लगातार जारी रहेगा और पर्व के बाद साफ-सफाई और यातायात सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, इनफोर्समेंट अधिकारी और अन्य निगम कर्मी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.