Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»अच्छे कर्मों को याद रखें, स्वयं को माफ करें और कृतज्ञता का अभ्यास करें।
झारखंड

अच्छे कर्मों को याद रखें, स्वयं को माफ करें और कृतज्ञता का अभ्यास करें।

avnpostBy avnpostOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

थेरेपिस्ट सह काउंसलर तनुश्री सेनगुप्ता ने सरला बिरला विश्वविद्यालय की छात्राओं को दिया टिप्स

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के मेंटल हेल्थ क्लब द्वारा “स्ट्रेस मैनेजमेंट और इमोशनल वेलबीइंग” विषय पर विवि सभागार में एक विशेषज्ञ वार्ता एवं इंटरएक्टिव काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की दिशा में मार्गदर्शन देना था।
सत्र की मुख्य वक्ता श्रीमती तनुश्री सेनगुप्ता, आर्मी पब्लिक स्कूल, रांची की वरिष्ठ परामर्शदाता रहीं। उन्होंने अपने व्यापक अनुभव के आधार पर छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।।साथ ही छात्राओं को जीवन में समस्याओं के प्रति समाधानपरक दृष्टिकोण, आत्मसम्मान के निर्माण, भावनात्मक सुरक्षा, स्व-जागरूकता, समाज के प्रति जागरूकता, स्व-प्रबंधन और संबंधों के प्रति प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक सुझाव दिए। सत्र के दौरान प्रेरणादायक वीडियो और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से विषय को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के मेंटल हेल्थ क्लब की अध्यक्षा एवं योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी संकाय की डीन डॉ. नीलिमा पाठक द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे ‘ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का मेंटल हेल्थ क्लब विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन क्लब की कॉर्डिनेटर डॉ. प्रियंका पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने एसबीयू में प्रेरक सत्र के लिए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. नंदिनी सिन्हा (कोषाध्यक्ष), संकाय सदस्य अंजना कुमारी सिंह, नेहा नूपुर सहित अन्य महिला संकाय सदस्य उपस्थित रहीं। सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

अनुभवी थेरेपिस्ट हैं तनुश्री सेनगुप्ता

परिवार और समाज की बदलती संरचना में आज मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है। इसी दिशा में तनुश्री सेनगुप्ता पिछले 25 वर्षों से सक्रिय हैं। वे एक अनुभवी काउंसलर और फैमिली थेरेपिस्ट हैं तथा काउंसलिंग की बदौलत उन्होंने कई परिवारों के अलावा बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
2019 से वे सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन हैं तथा शिक्षकों और अभिभावकों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने देहरादून में यूएनडीपी और इसरो के साथ बतौर कंसल्टेंट कार्य किया और नीदरलैंड्स के अस्पतालों, वृद्धाश्रमों तथा यूके के साउथैम्पटन में अपनी सेवाएं दी हैं।
वे बीआईटी मेसरा, रांची के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग में अतिथि प्राध्यापक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। पिछले 14 वर्षों से वे रांची में वे कई सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर ‘पिक्सल स्पंदन’ इवेंट का आयोजन, पोस्टर लॉन्च

July 30, 2026

नालसा स्कीम -2025 ‘डाॅन’ के तहत नशा उन्मूलन पर संत माईकल स्कूल, रांची में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम

July 30, 2026

नशामुक्त समाज से प्राप्त होगा विकसित भारत का लक्ष्य

July 29, 2026

✤ अभी-अभी

Vipluck Login und App: Schnell einloggen, mobil spielen und Bonus sichern

July 31, 2026

Dudespin Erfahrungen – Was du 2026 wissen musst

July 31, 2026

Vipluck Online Casino Guide: Registrierung, Bonus, Zahlungen & Mobile App für Deutschland

July 31, 2026

Dudespin Casino – Überblick und Optionen für deutsche Spieler

July 31, 2026

Dudespin in Deutschland – kompletter Casino‑ und Sportwetten‑Guide

July 31, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.