Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू
झारखंड

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

avnpostBy avnpostOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को गजट प्रकाशन के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी अधिसूचना जारी की गई। इस मौके पर समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने नामांकन और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र क्रय कर सकते हैं। घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र को इस उपचुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि छह अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा के बाद से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं ( एसओपी) का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम पर मतपत्र में बदलाव किए गए हैं। अब ईवीएम पर उम्मीदवारों के रंगीन फोटो के साथ उनके नाम और क्रम संख्या बड़े अक्षरों में अंकित रहेंगे। इस संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
मतदाताओं की जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके। जिले की सभी अंतरराज्यीय और अंतरजिला चेकनाकाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध मादक पदार्थ, शराब, नकद राशि या उपहारों का परिवहन और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित की जा रही है। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के साथ-साथ मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप और वॉलंटियर की व्यवस्था की जाएगी।
सोशल मीडिया सहित सभी मीडिया माध्यमों पर भी प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.