Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक
झारखंड

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक

avnpostBy avnpostOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक हुई। बैठक के दौरान राजनेताओं से मार्गदर्शिका एवं उपचुनाव संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए गए।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45– घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रवृत्त हो गई है। उप चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि वे आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी जागरूक करें, ताकि स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं की ओर से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बीएलए-1 एवं बीएलए-2 को नियुक्त करते हुए सक्षम पदाधिकारियों तक इनका विवरण ससमय साझा करें, जिससे कि उपचुनाव संबंधित विषयों पर समन्वय स्थापित किया जा सके।
के. रवि कुमार ने बताया कि उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर अंदर एवं बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वेबकास्टिंग की जाएगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत और सीमाओं पर चेकपोस्ट भी तैयार किए गए हैं, जिसपर सीसीटीवी द्वारा वेबकास्टिंग के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आदर्श–आचार संहिता के दौरान क्या करें क्या न करें से संबंधित दिशा–निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट की कॉपी, मतदान केंद्र पर अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के लिए मार्गदर्शिका एवं उपचुनाव संबंधित दिशा-निर्देश साझा किए गए।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि इसपर भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि किसी आपराधिक पूर्ववृत्त वाले अभ्यर्थी के चयन की स्थिति में फॉर्म 1, 2 और 7 में जानकारी का प्रकाशन संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस अवसर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित नोडल पदाधिकारी (रा.दल.) देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.