Ranchi: शुक्रवार को कांके स्थित डी ए वी नीरजा सहाय पब्लिक स्कूल में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 एवं कक्षा 11 के सैकड़ों छात्र छात्राओ ने इस सेमिनार में भाग लिया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर रांची के ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रमोद केशरी जी , डी ए वी नीरजा सहाय पब्लिक स्कूल कि प्राचार्या श्रीमती किरण यादव एवं जिला सड़क सुरक्षा अभियंता रांची श्री गौरव कुमार जी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत जी उपस्थित थे।
इस सेमिनार में छात्र – छात्राओ को सड़क सुरक्षा के प्रति कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। साथ ही साथ उन्हें सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिफ नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया।18 साल के कम उम्र के विद्यार्थियों को वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इसके लिए उन्हें, उनके अभिभावकों को भी नियम की अवहेलना करने हेतु आर्थिक दंड के साथ कारावास का भी प्रावधान है। हमेशा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा हेतु अपने घर, पड़ोस और समाज के हर लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता हेतु भी सकारात्मक संदेश दिया गया।जीवन अनमोल है अगर किसी सड़क पर दुर्घटना हुई हो तो रील न बनाए मानवता को ध्यान में रखकर तुरंत मददगार को हॉस्पिटल पहुंचाएं और नेक नागरिक होने का परिचय स्थापित करें। इस अवसर पर सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा हेतु पुस्तिका भी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संजीव प्रसाद, रविन्द्र सिंह, अनामिका हर्षवर्धन, उपेन्द्र कुमार समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
