Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»द पू रेलवे रांची मंडल में पेंशनरों द्वारा विशाल धरना एवं प्रदर्शन
झारखंड

द पू रेलवे रांची मंडल में पेंशनरों द्वारा विशाल धरना एवं प्रदर्शन

avnpostBy avnpostOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया का पेंशन सत्यापन कानून – 2025 के खिलाफ विशाल धरना एवं विरोध प्रदर्शन हटिया के परिसर में किया गया। धरना प्रदर्शन में पेंशनरों के अधिकार, सुविधा,मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा की मांग वर्तमान सरकार से किया गया। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष जगजीत सिंह बहल ने अपने संबोधन में विचार प्रकट करते हुए कहा कि 25 मार्च 2025 को पेंशन विधेयक पारित किया गया और 29 मार्च 2025 को राज पत्र द्वारा अधिसूचित किया गया जिसमें 8 वां वेतन आयोग लागू करने की बात कही गई परन्तु इसके निष्पादन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति आज तक नहीं हुई। इस पर धरना में चिंता व्यक्त किया गया।कोरोना काल में सभी रेल कर्मचारियों एवं पेंशनरों का 18 माह का महंगाई भत्ता फ्रीज किया गया था वह भी रिलीज नहीं किया जा रहा है। संगठन के रांची मंडल के सचिव चंचल कुमार सिंह ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पेंशन कम्यूटेशन को 12 वर्ष में खत्म करना था लेकिन इस कार्य को शिथिल किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा भाड़ा में छूट की सुविधा को पुनः बहाल नहीं किया गया। रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन में 5% की वृद्धि क्रमशः 65,70,75 और 80 वर्ष में करना था लेकिन आज तक सरकार के तरफ से इस पर कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज पूरे भारत में सभी रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष स्थानीय संगठनों द्वारा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल महा धरना का आयोजन NCCPA के नेतृत्व में किया जा रहा है। सरकार द्वारा पेंशनरों के हक पर जो कुठाराघात किया जा रहा है इससे पेंशनरों के मन खीज है। पेंशन सत्यापन कानून 2025 से सभी पेंशनर डरे हुए हैं। जिस प्रकार रेल कर्मचारियों को OPS, NPS और UPS बांटकर तोड़ मरोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमलोग डरे हुए हैं कि कहीं उसी प्रकार का रवैया पेंशनरों के साथ न कर दे। इन्हीं विंदुओं के तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए धरना एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
सरकार से मुख्य मांग: आठवें वेतन आयोग के गठन में अधिकारियों की नियुक्ति यथाशीघ्र किया जाय। 18 महीना का महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाए। कम्यूटेड रकम 12 वर्ष में खत्म किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा भाड़ा में छूट को बहाल किया जाए।इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता -जगजीत सिंह बहल, केन्द्रीय उपाध्यक्ष
चंचल कुमार सिंह, सदस्य केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति , काली दास मूंडा अध्यक्ष हटिया शाखा,बीजन लाल हलधर वित्त प्रबंधक हटिया शाखा अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी हटिया शाखा, दिनेश कुमार दूबे कार्यकारी अध्यक्ष आद्रा शाखा के साथ साथ 25 पेंशनरों ने भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.