Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»निवेश पर केन्द्रित रही भारत-यूके वार्ता, एफटीए से दोनों देशों को होगा लाभः विदेश सचिव
देश

निवेश पर केन्द्रित रही भारत-यूके वार्ता, एफटीए से दोनों देशों को होगा लाभः विदेश सचिव

avnpostBy avnpostOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मुंबई। भारत और ब्रिटेन के बीच चल रही उच्च स्तरीय वार्ताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई दिशा दी है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच आज हुई वार्ता का मुख्य केन्द्र व्यापार और निवेश रहा। यह मुलाकात जुलाई में हुए भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद संबंधों को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच हुई बैठक का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश रहा। जुलाई में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता अब दोनों देशों में अनुमोदन की प्रक्रिया में है। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापारिक समुदायों के उत्साह की सराहना की और भविष्य के निवेश एवं सहयोग की योजनाओं पर चर्चा की। मिस्री ने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के लिए रणनीतिक आर्थिक सहयोग को गहरा करने का अवसर बनी है।

मिस्री ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी जनहित की है, इसका लाभ दोनों देशों के नागरिकों तक पहुंचेगा। एफटीए के पूर्ण क्रियान्वयन से रोजगार सृजन और साझा समृद्धि के नए अवसर बनेंगे।

विदेश सचिव ने बताया कि बैठक के दौरान खालिस्तानी उग्रवाद से जुड़े तत्वों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक समाजों में कट्टरता और हिंसक उग्रवाद के लिए कोई स्थान नहीं है और स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। मोदी ने मैनचेस्टर आतंकवादी हमले पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

प्रवासन के मुद्दे पर मिस्री ने कहा कि भारत अवैध आव्रजन का समर्थन नहीं करता और कानूनी गतिशीलता तथा सहयोग समझौते के तहत सकारात्मक परिणाम देखे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटेन ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के प्रयासों का समर्थन किया है, जिसके लिए भारत आभार प्रकट करता है।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से 125 सदस्यों वाला अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने भारतीय उद्योगपतियों, विश्वविद्यालय कुलपतियों और फिल्म जगत के प्रतिनिधियों से भी भेंट की।

उल्लेखनीय है कि कल प्रधानमंत्री स्टार्मर ने भारत के व्यापारिक नेताओं के साथ मुलाकात की और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने फिल्म निर्माण में सहयोग और समन्वय पर चर्चा के लिए यशराज फिल्म्स का दौरा किया। उन्होंने फुटबॉल से संबंधित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया। आज सुबह, प्रधानमंत्री मोदी ने राजभवन में प्रधानमंत्री स्टार्मर का स्वागत किया और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से बातचीत की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.