रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर, माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव, श्री रवि कुमार भास्कर की देखरेख में मुड़मा मेला, मांडर में लोगों के बीच नालसा योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए स्टॉल लगाकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, राजेश कुमार सिन्हा, एलएडसी सहायक, पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी सुमन ठाकुर, सुनीता कुमारी, बिनिता देवी, दीपक मुंडा, पुष्पलता देवी, पम्मी देवी, सोनी कुमारी, पुनम देवी, दीपक मुंडा, बंधु उरांव, शमी अंसारी, कालिन्दर गोप, राजा वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।
राजेश कुमार सिन्हा ने लोगों को नालसा द्वारा संचालित योजनाओं साथी, डॉन, आशा, जागृति एवं संवाद पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साथी योजना के तहत निराश्रित बच्चों को आधार-पहचान के लिए डालसा प्रयासरत है और आगे भी रहेगा। डॉन योजना के तहत युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी। बालश्रम और बाल विवाह कानुनन अपराध है, इसमें सजा का भी प्रावधान है। श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों से बाल मजदूरी न करावे, उन्हें पढ़ाये ताकि वे अपने पैरों में खड़ा हो सके। इसके अलावा उन्होंने नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किये।
एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा दिये जानेवाले निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा किये। इसके अलावा उन्होंने सम्वाद योजना के पिछड़े जाति एवं जनजातियों के अधिकारों के बारे में फोकस किये तथा ग्रामीणों को इससे अवगत कराया।
पीएलवी सुमन ठाकुर ने प्री-लिटिगेशन वाद, ग्राम न्यायालय, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया। डालसा के अन्य पीएलवी ने स्पॉनसरर्सिप योजना की जानकारी दी।
अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा लोगों के बीच पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
