-
एस आई आर के विरोध में झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र बुलाकर चुनाव आयोग को भेजें झारखंड सरकार।
-
सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के आगामी बैठक 15 अक्टूबर को रांची में।
Ranchi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक रांची में राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों का संयुक बैठक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव जी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुखनाथ लोहारा, माले के सचिव मंडल सदस्य मोहन दत्ता, ऑल इंडिया मुस्लिम समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अब्दुल्ला अजहर कासमी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के आजम खान, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रजी अहमद खान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, खेत मजदुर यूनियन के सचिव इम्तियाज़ खान, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार रजक, एटक के सचिव अशोक यादव सहित कई लोग मौजूद थे, नेताओं ने कहा की एस आई आर के बहाने पिछले दरवाजे से भारतीय जनता पार्टी ने एनआरसी लागू कर गरीबों शोषितों,दलितों, आदिवासियों, महिलाओं एवं प्रवासी मजदूरों के नागरिकता छिनना चाहती है, झारखंड में पहले से ही उपरोक्त सभी वंचित समाज के लोग उजड़ चुके हैं, उनकी जमीन मकान सब छीना जा चुका है, अब उन्हें बंगलादेशी एवं पाकिस्तान के नाम पर नागरिकता छीनने की प्रयास केंद्र की सरकार कर रही है, जिसे राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के लोग लागू नहीं होने देंगे, सर्व संमत्ति से तय किया की झारखंड सरकार विधानसभा के विशेष सत्र बुलाकर भारत निर्वाचन आयोग को स्पष्ट करें, कि झारखंड में भाजपा की साजिश की एस आई आर लागू नहीं करेंगे, केरल की सरकार ने भी विधानसभा से स्पष्ट कर केंद्र सरकार को भेज चुका है, नेताओं ने अपील किया की जो झारखंड की मान सम्मान झारखंड की पहचान की लड़ाई लड़ने वाले धर्मनिरपेक्ष दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग एकजुट होकर के भाजपा की साजिश को नाकाम करेंगे, अगला बैठक 15 अक्टूबर को किया जाएगा और आगे की बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी, झारखंड में भी वोट कर गाड़ी छोड़कर नारे के साथ बड़ी लड़ाई होगी एवं भारतीय जनता पार्टी की साजिश नाकाम होगी, नेताओं ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की एस आई आर पर एकजुट होकर के लड़ाई लड़ने की जरूरत है, सभी लोग एकजुट होकर की लड़ाई लड़े। बैठक में नागेंद्र चौधरी, इरशाद हुसैन परवेज अहमद इलियास अंसारी मोहम्मद अली अंसारी इम्तियाज अहमद खान,किरण कुमारी, समाजवादी पार्टी के आरती कुमारी राजेंद्र गोप सुशील कालिंदीसहित कई लोग उपस्थित थे
