Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पुण्यतिथि पर राम विलास पासवान को लोजपा ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड

पुण्यतिथि पर राम विलास पासवान को लोजपा ने दी श्रद्धांजलि

avnpostBy avnpostOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश की ओर से बुधवार को पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम पार्टी के डोरंडा स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मौके पर वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम के बाद क्षितिज मूक बधिर विद्यालय (तपोवन मंदिर के समीप, निवारनपुर) पहुंचे, जहां विशेष बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को राम विलास पासवान के जीवन के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को बिहार-एक, बिहारी फर्स्ट के जन-आंदोलनात्मक नैरेटिव के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में मजबूती के साथ लड़ेगी।
साथ ही, पार्टी ने घोषणा किया पार्टी घाटशिला उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देगी और गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। मौके पर आदित्य विजय प्रधान, पारसनाथ राय, अभिषेक राय, उमेश तिवारी, ममता रंजन, हाफिजुल हसन, रतन पासवान, शिवजी, उत्तम राय सहित अन्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.