मांडर: झारखण्ड का ऐतिहासिक दो दिवसीय मुड़मा जतरा की तैयारियां पूरी हो गई है,इस ऐतिहासिक जतरा के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सम्मिलित होंगे। साथ ही समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित होंगे। इस जतरा के आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर व रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार, खलारी डीएसपी आर एन चौधरी के नेतृत्व में मांडर, चान्हो, बेड़ो, बुढ़मू, रातु, व लापुंग थाना के जवानों के अतिरिक्त जैप के जवानों की भी तैनाती की गई है। साथ ही पूरे जतरा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसी टीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे के माध्यम से की जा रही है। रांची डाल्टेनगंज मुख्य सड़क एन एच 39की ट्रैफिक कंट्रोल करने के उद्देश्य से भारी वाहनों ट्रक, बस, के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, इनका रूट डायवर्ट कर के तिलता चौक से ही कर दिया गया है, वहीं डाल्टेनगंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कुडु से ही लोहरदगा गुमला रोड की ओर से बेडो निकाला जाएगा। वहीं जतरा स्थल पर मेडिकल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू के नेतृत्व में मांडर रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम की भी तैनाती की गई है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएचडी विभाग के जेई सोमेलाल उरांव के नेतृत्व में विभाग केअधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही राजी पढहा मुडमा जतरा संचालन समिती की ओर से भी वोलेंटियर तैनात किए गए हैं। इस जतरा में झारखण्ड ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार उड़िसा,छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, के भी लोग सम्मिलित होंगे। बताते चलें कि झारखण्ड की राजधानी रांची से 20किलोमीटर की दूरी पर मांडर प्रखंड के मुड़मा गांव में प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पहले दिन इस जतरा का आयोजन किया जाता है। जिसमें आदिवासी सरना धर्मावलंबियों की ओर से परंपरागत तरीके से अपनी अपनी गांव के प्रतीक चिन्ह, काठ का घोड़ा, रम्पा चम्पा, मछली, फूल,को लेकर पवित्र जतरा खुटा स्थल पर पुजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष सबसे पहले पुनगी गांव के पाहन बलिया उरांव के नेतृत्व में पुनगी गांव के ग्रामीणों के द्वारा विधि वत पूजा अर्चना की जाएगी तत्पश्चात अन्य सभी खोड़हा दल के द्वारा पूजा अर्चना कर के जतरा का विधिवत् सुभारंभ किया जाएगा।
