मांडर: झारखण्ड के ऐतिहासिक दो दिवसीय मुड़मा जतरा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से एक अहम बैठक आयोजित किया गया, इस अवसर पर झारखण्ड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, भी सम्मीलित हुए। पढहा भवन मुडमा में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से इस ऐतिहासिक मुड़मा जतरा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आपस में विचार विमर्श किया गया, इस दौरान एनएच 39की ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम बना कर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी करने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने मेडिकल की व्यवस्था करने, पूरे क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, हुडदंगियो पर विशेष नजर रखने,सहित कई अन्य मुद्दों पर आपस में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रशानिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक मुड़मा जतरा के आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ साथ, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनेके लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती, पार्किंग स्थल बनाने, के साथ साथ बुनियादी सुविधाओ का ख्याल रखने के लिए कहा, वहीं पूर्व मंत्री बंधू तिर्की ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए झारखण्ड ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार, उड़िसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, के भी लोग सम्मिलित होंगे,यह ऐतिहासिक जतरा हमारी संस्कृति रीति रिवाजों का अहम प्रतीक है जिसका सफल आयोजन करना हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। बैठक में अंचल अधिकारी चंचला कुमारी, मांडर थाना प्रभारी राहुल, प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, ऐतिहसिक मुड़मा जतरा संचालन समिती के संयोजक धर्म गुरु बंधन तिग्गा, मुखिया बंधना उरांव उप मुखिया सुरेश उरांव, पेयजल आपूर्ति विभाग के जेई सोमेलाल उरांव, विद्युत आपूर्ति विभाग के आशुतोष श्रीवास्तव, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू, रंथू खलखो, कमले किस्पोट्टा,अनिल उरांव, बिरसा पाहन, बहादुर उरांव, के अलावे अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
