मांडर/चान्हो: मांडर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा अष्टमी के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरो मे माता रानी के लिए भक्तो की लम्बी कतार देखी गई। वहीं विधि विधान के साथ माता रानी के पट खोल दिए गए और भक्तों के दर्शन के लिए पंडाल खोल दिए गए। मांडर शिव दुर्गा मन्दिर,बूढ़ाखुखरा स्थित खुखरा सेल मन्दिर, मुडमा स्थित बजरंगबली मंदिर , सोसई आश्रम, कंदरी देवी मंडप , चोरया स्थित चांदनी चौक, टांगर बिजुपाडा चौक, करकट, चुंद, सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तो के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। पूर्व मंत्री बंधू तिर्की के द्वारा चांदनी चौक चोरया में पंडाल का विधिवत् उद्घाटन किया गया,वहीं शिव दुर्गा मन्दिर मांडर, महावीर मंदिर मुडमा में भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने पूजा पंडालों का विधिवत् उद्घाटन किया। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय देखा जा रहा है। भक्ति गीतों की धुन पर भक्त झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मांडर और चान्हो थाना की पुलिस चाक चौबंद नजर आई अतरिक्त पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं,साथ ही पुलिस के जवान समय समय पर एनएच 39वअन्य मुख्य सड़कों पर गस्त करती हुई नजर आई। सोसई आश्रम से लेकर मलटोटी चौक तक मांडर पुलिस के द्वारा बाइक के जरिए फ्लैग मार्च भी निकाली गई।
