Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»हूती ने लाल सागर में जहाज पर हमला किया, पाकिस्तान के 24 नागरिक हैं चालक दल में
दुनिया

हूती ने लाल सागर में जहाज पर हमला किया, पाकिस्तान के 24 नागरिक हैं चालक दल में

avnpostBy avnpostSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

सना (यमन)। ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने ईरानी बंदरगाह बंदर अब्बास से यमन पहुंचे तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से लदे एक जहाज पर हमला किया है। इस जहाज में कप्तान और चालक दल के सभी 24 सदस्य फिलहाल संकट में हैं, मगर सुरक्षित हैं। यह सभी पाकिस्तान के नागरिक हैं। राजनयिक सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

पाकिस्तान के समाचार पत्र द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,राजनयिक सूत्रों ने कहा कि यह जहाज इस समय यमन सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। एक वीडियो संदेश में चालक दल ने बताया कि 10 दिन पहले यमन के बंदरगाह पर हुए ड्रोन हमले में उनके जहाज को निशाना बनाया गया। तब से यह जहाज बंदरगाह में फंसा हुआ है।

जहाज के कप्तान ने जिबूती जाने की तत्काल अनुमति मांगी है। चालक दल ने कहा कि वे पाकिस्तान के समुद्री मामलों के मंत्रालय और बंदरगाह महानिदेशक से सहायता का इंतजार कर रहे हैं। चालक दल ने दावा किया कि हूती लड़ाके जहाज पर मौजूद हैं और पाकिस्तानी चालक दल को उतरने नहीं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही सक्रिय हैं। वह लाल सागर में जहाजों और युद्धपोतों को निशाना बनाते रहते हैं।

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यह्या सारी ने जून में एक रिकॉर्डेड वीडियो बयान में कहा था, “यदि अमेरिका, इजराइल के साथ मिलकर ईरान पर आक्रमण और हमले में शामिल होता है, तो हमारी सशस्त्र सेनाएं लाल सागर में उसके जहाजों और युद्धपोतों को निशाना बनाएंगी।” हूती विद्रोही इजराइल-गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद हमास के समर्थन में लाल सागर में डेरा डाला हुआ है। लाल सागर अंतरराष्ट्रीय नौवहन का एक प्रमुख मार्ग है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.