जेल अदालत में कुल 14 बंदियों के आवेदन को माननीय न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिनमे 01 बंदी को लाभ प्रदान किया गया।
रांची : माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव ईंचार्ज की मौजुदगी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा आज दिनांक 17.05.26 को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव इंचार्ज श्री कुशेश्वर शंकु, न्यायिक दंडाधिकारी, श्री विजय यादव रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, एलएडीसी टीम के सदस्यगण, जेल के अधिकारी, श्री आशीष कुमार, कम्युनिटी पी.ल.वी, कोर्ट स्टाफ स्टाफ उपस्थित थे। श्री बीरेंद्र प्रताप सहायक एलएडीसी ने मंच का संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने ने बंदियों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत रेलवे मजिस्ट्रेट ने वहां उपस्थित बंदियों को संबोधित करते हुए सुधारने हेतु और बाहर निकल कर रोजी रोजगार करने हेतु जागरूक किया। तदोपरांत, डालसा सचिव इंचार्ज ने बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी और अपनी समस्याओं को एलएडीसी मेंबर्स के समक्ष रखने हेतु प्रोत्साहित किया।
यह भी ज्ञात हो कि जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर नालसा, झालसा एवं द्वारा बंदियों को दी जानेवाली कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया साथ ही कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिविर लगा कर जाँच भी किया गया।
इस अवसर पर सचिव ईंचार्ज श्री कुशेश्वर शंकु, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राँची, रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी राँची, श्री विजय कुमार, काराधीक्षक श्री कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल श्री लवकुश कुमार, एल.ए.डी.सी के सदस्यगण, काराकर्मी एवं बंदीगण एवं अन्य उपस्थित थे।
