Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»जलेस रांची की आभासी बैठक में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया
झारखंड

जलेस रांची की आभासी बैठक में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया

avnpostBy avnpostMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची : जनवादी लेखक संघ (जलेस) रांची की आभासी बैठक आज संध्या 5 बजे कुमार बृजेंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अपराजिता मिश्रा, वीना श्रीवास्तव, डॉ. किरण, डॉ. जमशेद कमर, सुधीर पाल, यास्मीन लाल, डॉ. रेहाना मो. अली, सुकेशी कर्मकार, विक्की मिंज, फिरदौस जहां, अमल आज़ाद, समीउल्लाह खान असदकी, मोईज उद्दीन मिरदाहा, रामदेव बड़ाइक, मो. इमरान एवं एम. जेड. ख़ान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन करते हुए एम. जेड. ख़ान ने प्रत्येक माह रचना गोष्ठी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा तथा 14 अप्रैल को आयोजित अंबेडकर जयंती एवं राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की। चर्चा में भाग लेते हुए वक्ताओं ने जलेस की गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने, नियमित रचना एवं वैचारिक गोष्ठियों के आयोजन तथा संगठन के वैचारिक विस्तार पर बल दिया।
डॉ. किरण ने कहा कि कार्यक्रम में निरंतरता जरूरी है जिसके लिए मासिक गोष्ठी का आयोजन किया जाना चाहिए। वीणा श्रीवास्तव ने प्रत्येक माह में एक कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया एवं रचना गोष्ठी में परिचर्चा को भी शामिल करने का सुझाव दिया। सुधीर पाल ने कहा कि जलेस के कार्यक्रम में निरंतरता बरकरार रखते हुए, आगामी 30 मई को, भारतीय पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हो तो बेहतर होगा।
कुमार बृजेंद्र रचना गोष्ठी के साथ वैचारिक गोष्ठी पर बल दिया और कहा कि आज कि लड़ाई विचारों की लड़ाई है। विचारों के माध्यम से आम लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जा सकती है और संगठन को विस्तार भी दिया जा सकता है। डॉ जमशेद कमर ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में वैचारिक गोष्ठी नितांत आवश्यक है, आज की पत्रकारिता पर गंभीर चर्चा कर लोगों के सामने सच लाने की अति आवश्यकता है हमे इसी संदर्भ में पत्रकारिता दिवस को लेना चाहिए। इस पर कुमार ब्रिजेन्द्र ने कहा कि 30 मई को हमे पत्रकारिता दिवस के अवसर पर “कल आज और कल : हिंदी पत्रकारिता” विषय के साथ पत्रकारिता दिवस मनाना चाहिए। डॉ आलम आरा ने कहा कि आज के माहौल में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन बहुत जरूरी है, भारतीय एवं जनजातीय – क्षेत्रीय संगीत के साथ साथ लोक साहित्यों पर भी कार्यक्रम होना चाहिए। सुकेशी कर्मकार एवं यास्मीन लाल ने नियमित गोष्ठी आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ रेहाना मोहम्मद अली ने कहा कि होने वाले सभी कार्यक्रमों, गोष्ठियों एवं रचनाओं में समाज की बेहतरी की बात हो।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.