अयोध्या: मंदिर- स्जिद के विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जहां अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है. वहीं, मुस्लिम पक्ष को धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए दिए गए 5 एकड़ भूमि पर अभी नींव भी नहीं पड़ सकी है. जिसका कारण बताया जा रहा है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के द्वारा नक्शा पास नहीं किया गया है. अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ओम प्रकाश सिंह द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में 16 सितंबर को एक पत्र के माध्यम से कहा कि इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट ने नक्शे को पास कराने के लिए 23 जून 2021 को प्रस्तुत किया गया था. एडीए ने यह भी पुष्टि की कि मस्जिद ट्रस्ट ने परियोजना के लिए आवेदन और जांच शुल्क के रूप में 4,02,628 रुपये जमा किए थे. लेकिन लोक निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण, नागरिक उड्डयन, सिंचाई, राजस्व, नगर निगम और अग्निशमन सेवाओं सहित विभागों से मंजूरी के अभाव के कारण खारिज कर दिया गया था.
