रांची। सिलीगुड़ी के होटल बरसाना में यूनाइटेड कौंसिल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स योगा एंड पोल स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल योगासन प्रतियोगिता में रांची के जगदीश सिंह को चैम्पियन ऑफ चैम्पियन के रनर अप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें उनके ग्रुप का गोल्ड मेडल भी मिला. उन्होंने इसका श्रेय अपनी कोच मैडम और डिवाइन योगा अकादमी की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह को दिया और कहा कि कोच मैडम की टिप्स के कारण उन्हें ये सफलता मिली. जगदीश ने बताया कि कोच मैडम ने स्थिर हो कर आसान करने की सलाह दी थी, जिस कारण ये उपलब्धि हासिल हुई. उन्होंने कहा ये उनका अभी तक का पहला इतना बड़ा अवार्ड है.
जगदीश सिंह, डिवाइन योगा अकादमी के तीन सदस्यीय टीम के साथ उक्त प्रतियोगिता में शामिल हुए थे. टीम में शत्रुघन कुमार प्रदीप कुंभकार, नकुल कुमार शामिल थे.
इससे जगदीश सिंह को गोल्ड, शत्रुघन कुमार को रजत, प्रदीप कुंभकार और नकुल कुमार को कास्य पदक प्राप्त हुआ. इस तरह डिवाइन योगा अकादमी, झारखंड को एक स्वर्ण, एक रजत और दो ब्रॉन्ज प्राप्त हुए. फेडरेशन के इंद्ररूप रॉय चौधरी ने बताया की प्रतियोगिता में 900 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जो देश के विभिन्न राज्यों से आए थे.
