Ranchi: साई नाथ यूनिवर्सिटी, रांची के डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि *सिविल इंजीनियरिंग विभाग के चौदह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कोर कंपनी मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स लिमिटेड के जियोटेक विभाग में पोस्ट डिप्लोमा इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर हुआ है।* यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
चयनित विद्यार्थियों में रंजन कुमार, ज्ञान साहू, सूरज लाल साव, शिवम कुमार, अभय कुमार, आयुष कुमार एवं अनिक अनुराग आदि शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में अपने तकनीकी ज्ञान, व्यवहारिक कौशल एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की।
कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को आकर्षक वेतन एवं सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी, जिसमें 25,000 प्रतिमाह इन-हैंड सैलरी, 350 प्रतिदिन साइट अलाउंस, रहने एवं भोजन की सुविधा, यात्रा भत्ता तथा अवकाश के दिनों में कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक शामिल है।* यह अवसर विद्यार्थियों को अपने तकनीकी कौशल को उद्योग जगत में प्रदर्शित करने तथा उज्ज्वल करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा।इस अवसर पर *विश्वविद्यालय के कुलपति- प्रो. (डॉ.) एस. पी. अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा- साई नाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
