रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में जगरनाथपुर रथ मेला में कैंप लगाकर डालसा, रांची द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 16.07.2026 को मेला परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव श्री राकेश रौशन, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा, मध्यस्थ जहांआरा, पीएलवी भुप्रताप महतो, मानव कुमार सिंह, दीपेन्द्र कुमार, गणेश कुमार, उमेश कुमार, सतीश कुमार, लता कुमारी, आशीष बैठा, पिंकु कुमारी, कर्मचारी अभिमन्यु कुमार, मोनु कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डालसा सचिव श्री राकेश रौशन ने कहा है कि जगरनाथपुर रथ मेला के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा दिनांक 16.07.2026 से 25.07.2026 तक मेला परिसर में कैंप लगाकर कर श्रद्धालुओं के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर माननीय नालसा और झालसा के द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों को रू-ब-रू कराया जायेगा तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा।
ज्ञात हो कि आज पहला दिन मेला परिसर में नुक्कड़ नाटक टीम का आयोजन डालसा द्वारा कराया गया तथा लोगों के बीच विधिक जागरूकता का संदेष दिया गया।
रथ मेला घुमने आये एक खोया हुआ बच्चा को उसके परिवारवालों से मिलाया गया जो खूंटी जिला का रहनेवाला थ। रथ मेला में आये लगभग 40,000 श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के शिविर में बिछड़े 50 परिवारों को उनके सदस्यों तथा परिवारवालों से मिलाने का काम किया गया।
डालसा टीम ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित होनेवाली समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु दिनांक 21,22 और 23 अगस्त को व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर अपने मामले की शीघ्र और सौहाद्रपूर्ण ढंग से समाधान करा सकते है। आगामी 18 सितम्बर को आयोजित होनेवाली चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत पर फोकस करते हुए बतायी कि आगामी 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकते है। अंत में नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर फोकस किया गया तथा पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया।
