Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका
झारखंड

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

avnpostBy avnpostNovember 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान शनिवार के 25.4 डिग्री से बढ़कर रविवार को 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह जमशेदपुर में तापमान 28.4 डिग्री से बढ़कर 31.2 डिग्री और डाल्टनगंज में 24.6 डिग्री से बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 630 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित है। इसके रविवार देर शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक, इसके दो नवंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके तीन नवंबर की सुबह तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 31.6 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। बाद में मौसम साफ हो गया, जबकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे।
रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 23.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 20.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 22.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.