मांडर: टांगर बसली रोड स्थित बुड़ाखुखरा ऊपर चौक में रविवार को जनता मेडिकल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अमन ग्रुप के सचिव अमन राज ने फीता काटकर मेडिकल दुकान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर अमन ग्रुप के सचिव अमन राज ने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल दुकान खुलने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को दवाइयों के लिए दूर-दराज के बाजारों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी। उन्होंने दुकान के संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, अमन ग्रुप के महासचिव शामी अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना जरूरी है। जनता मेडिकल के खुलने से स्थानीय लोगों को उचित मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
अमन ग्रुप के संरक्षक आलमगीर अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता मेडिकल आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर सेवा प्रदान करेगा।
वहीं, दुकान के संचालक शोएब अंसारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता मेडिकल में सभी प्रकार की दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनता मेडिकल के खुलने से टांगर बसली रोड के बुड़हाख़ुखरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। इस मौक़े पर जाबिर अंसारी, असफाक खान, अरसद अंसारी, कारी अजहर, मुफ़्ती सोहेल, अरशद अंसारी, सरफराज अंसारी, ताहिर हुसैन, मासूम अंसारी समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे!
