राँची: डीएवी सी.एम.सी नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 में डीएवी हेहल, राँची के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए,जिसमें स्वर्ण- 18, रजत- 09 और कांस्य-11 शामिल हैं।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और निरंतर अभ्यास ने उन्हें सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग का भी परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी झारखंड जोन-जी श्री बिपिन राय ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि हमें जीवन में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। किसी भी खेल को हमेशा खेल -भावना से खेलना चाहिए। हार -जीत तो खेल का अहम हिस्सा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें हर गलती से सीख लेनी चाहिए। मैं सभी प्रतिभागियों के सार्थक प्रयास और उनकी सफलता के लिए उन्हें बहुत -बहुत शुभकामनाएँ व बधाई देता हूँ। उनके माता -पिता और शिक्षकों को भी उनके सराहनीय सहयोग हेतु साधुवाद देता हूँ। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेताओं व खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएवी हेहल के खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस शुभकामना व बधाई संदेश कार्यक्रम में विद्यालय के एस एच मैडम अनुश्री सिन्हा एवं सभी खेल प्रशिक्षक मौजूद थे.
