रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के निर्देशन में झारखंड साइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग-2026 का दो दिवसीय आयोजन रांची स्थित खेलगांव के सिंधु-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में शानदार ढंग से समापन।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शुभेंदु दुबे, झारखंड रोइंग संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप किया । इस अवसर पर अतिथियों को झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता में झारखंड के 15 जिलों से बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त पीसीपी अभिजीत सेठ, सतविंदर कौर, आशीष कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार मेहता, जितेंद्र महतो, दिलीप कुमार गुप्ता, नरेश कुमार, राम कुमार भट्ट, कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं साइकिलिंग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
