रांची: आज दिनांक 29.07.2026. को निरजा सहाय ड.ए.वी पब्लिक स्कूल, रांची में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 और प्रत्येक जिले में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई (एलएसयूसी) का सुदृढ़ीकरण पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि उक्त जागरूकता कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव ईंचार्ज की मौजुदगी में होना सुनिश्चित हुआ है।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने संबोधन में एलएडीसी सहायक सौरभ पांडे ने कहा कि यह योजना भारत में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित व मुफ्त न्याय दिलाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है। उन्होंने बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी और कानुन संबंधित जानकारी प्रदान किये तथा पाॅक्सो एक्ट के तहत बहुत कठोर सजा की व्यवस्था के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
डिप्टी एलएडीसी राजेष कुमार सिन्हा ने उक्त योजनो के उद्देश्यों के बार में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों के लिए न्याय प्रणाली को सरल, सुलभ और तनावमुक्त बनाना है। इसके मुख्य लक्ष्य दीवानी), आपराधिक और प्रशासनिक मामलों के हर स्तर पर बच्चों को पूरी तरह से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना। अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में एक ऐसा संवेदनशील वातावरण तैयार करना, जहाँ बच्चे बिना डरे अपनी बात रख सकें। बच्चों के अधिकारों के बारे में तथा उससे संबंधित विधिक सहायता दिये जाने के प्रावधानों को बतलाया साथ ही साथ बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत बौद्धिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के अधिकार और हक के बारे में भी जानकारी दिये। उन्होंने मानव तस्करी, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 पर प्रकाश डाले।
डालसा के पीएलवी ने आगमी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। मौके पर नालसा टाॅल फ्री नम्बर 15100 पर भी फोकस की गयी। अंत में विधिक सेवा से संबंधित लिफलेट और पम्पलेट तथा पाॅकेट कार्ड का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी सौरभ पांडे, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका, छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाए समेत पीएलवी भुप्रताप महतो, भानू देवी, देवंती कुमारी, बबिता कुमारी, सरिता कुमारी, मालती देवी, फुलेश्वरी देवी, मशीरा खातून, संगीता देवी, संध्या कुमारी मौके पर मौजूद थे।
