रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश स्तरीय दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रामगढ़ जिले के झंडा चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू एवं संचालन जिला महासचिव संजय ठाकुर ने की। बैठक में सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव तथा भविष्य के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही संगठन विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का सुझाव दिया। साथ ही श्री साहू ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहे देश में नीट पेपर लीक और झारखंड में जेपीएससी जेसीसी सीजीएल परीक्षाओं में हो रहे धांधली एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र संगठनों से मिलकर व्यापक रूप से आंदोलन करने का रणनीति पर चर्चा किए।
प्रदेश स्तरीय दौरा एवं प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर, कपिल साहू,रांची जिला महासचिव सूरज यादव, राजकिशोर साहू, चंदन कुमार, नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, विनोद राम राकेश कुमार दीपिका कुमारी, सोनी देवी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
