चान्हो: चान्हो स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं बलिदान दिवस के अवसर पर महान शिक्षा विद्व डॉ .श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जमकर विरोध किया था। उनका नारा था एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान नहीं चलेगी। अक्टूबर 1951में नेहरू लियाकत समझौते के विरोध में उन्होंने नेहरू केबिनेट से इस्तीफा दे दिया और नई पार्टी जनसंघ की स्थापना की जो बाद में भाजपा बनी। आज ही के दिन 23जून 1953 को कश्मीर में नजरबंदी के दौरान उनकी निधन हो गई। वह कश्मीर के भारत में एकीकरण के लिए लड़ने वाले पहले बड़े नेता के रूप में याद किए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष उनकी याद में 23जून को भाजपा की ओर से बलिदान दिवस मनाया जाता है। और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और उन्हें याद किया। मौके पर चान्हो भाजपा मंडल अध्यक्ष शालिक राम पांडेय, महामंत्री दयानंद सिंह, कैलाश गुप्ता, अविनाश गुप्ता,जयमंगल पाहन, सुभाष महतो, शंकर उरांव,नागेन्द्र उरांव, सीता राम साहू, राजेश ठाकुर, संजय रजक, विजय यादव के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
