Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा
झारखंड

एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

avnpostBy avnpostJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। एचईसी में मान्यता प्राप्त यूनियनों हटिया मजदूर यूनियन सीटू और हटिया मजदूर लोक मंच की संयुक्त सभा गुरुवार को आयोजित हुई। इस दौरान एचईसी के मजदूर-कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया।
इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता करते हुए हरेंद्र प्रसाद यादव ने स्थायी और सप्लाई मजदूरों की समस्याओं, मांगों और कार्यस्थल से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा। यूनियन अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि मजदूरों की राय के आधार पर मांगपत्र तैयार किया जाएगा और आम सहमति के बाद इसे प्रबंधन को सौंपा जाएगा।
भवन सिंह ने कहा कि पूर्व के संघर्षों के दौरान सप्लाई मजदूरों को जो सुविधाएं और अधिकार मिले थे, उन्हें पुनः बहाल कराना यूनियन की पहली प्राथमिकता होगी। स्थायी और सप्लाई मजदूरों की पदोन्नति, केंद्रीय वेतनमान सहित अन्य मांगों को भी मांगपत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर यूनियन पहले ही प्रबंधन को पत्र दे चुकी है। एचईसी की बंदी की चर्चाओं पर उन्होंने मजदूरों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और उत्पादन कार्य में जुटे रहने की अपील की। यूनियनों ने मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता के बल पर सभी जायज मांगों को हासिल किया जाएगा। सभा में प्रबंधन से कटौती की गई सुविधाएं बहाल करने की भी मांग की गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दहशत के साए में पूर्णाडीह प्रोजेक्ट.. टेरर फंडिंग से हलकान हैं कोयला कारोबारी

June 18, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने पुल-पुलियों के गिरने के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से मांगा विस्तृत शपथ पत्र

June 18, 2026

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन

June 18, 2026

✤ अभी-अभी

दहशत के साए में पूर्णाडीह प्रोजेक्ट.. टेरर फंडिंग से हलकान हैं कोयला कारोबारी

June 18, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने पुल-पुलियों के गिरने के मामले में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से मांगा विस्तृत शपथ पत्र

June 18, 2026

एचईसी यूनियन की सभा में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

June 18, 2026

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन

June 18, 2026

युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड द्वारा “एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” आयोजित करने का निर्णय

June 17, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.