Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची के मोहराबादी मैदान में 16 से 18 जून तक लगेगा झारखंड कृषि व्यापार मेला
झारखंड

रांची के मोहराबादी मैदान में 16 से 18 जून तक लगेगा झारखंड कृषि व्यापार मेला

avnpostBy avnpostJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

किसानों को मिलेगी नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी

रांची। झारखंड सरकार की ओर से आगामी 16 से 18 जून तक रांची के मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और सरकारी विभागों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के प्रसार और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके।
शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले का उद्घाटन 16 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री शल्पी नेहा तिर्की और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। साथ ही प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता एवं लाभ वितरित किए जाएंगे। मेले के दूसरे दिन 17 जून को विभागीय तकनीकी सत्र, किसान संवाद कार्यक्रम तथा प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
मेले के अंतिम दिन 18 जून को किसान संवाद, कृषि स्टार्टअप्स की प्रस्तुतियां और समापन समारोह आयोजित होगा। इस दौरान नवाचार आधारित कृषि मॉडल, उद्यमिता के अवसर और तकनीकी समाधान किसानों एवं युवाओं के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।
कृषि व्यापार मेले में कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, बागवानी और सहकारिता विभागों के अलावा देशभर की कृषि प्रौद्योगिकी कंपनियां, कृषि यंत्र निर्माता और विभिन्न स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे। इससे किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत तकनीकों और कृषि व्यवसाय से जुड़ी संभावनाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी हॉल, सांस्कृतिक हॉल, तकनीकी सत्र क्षेत्र, फूड कोर्ट, सेल्फी प्वाइंट तथा कृषि यंत्रों के लाइव प्रदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।
कृषि विभाग का मानना है कि यह मेला किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने, कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने और राज्य में टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभाग ने किसानों, कृषि उद्यमियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से बड़ी संख्या में मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे आधुनिक कृषि के नए अवसरों और तकनीकी नवाचारों का लाभ उठा सकें।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

June 12, 2026

झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

June 12, 2026

भारत आदिवासी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

June 12, 2026

✤ अभी-अभी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

June 12, 2026

झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

June 12, 2026

रांची के मोहराबादी मैदान में 16 से 18 जून तक लगेगा झारखंड कृषि व्यापार मेला

June 12, 2026

भारत आदिवासी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

June 12, 2026

जगतपुरम और ब्रह्मचारीनगर लैंड स्कैम : चैप्टर 5

June 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.