Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पिठोरिया फायरिंग का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, देसी पिस्टल और बाइक बरामद
झारखंड

पिठोरिया फायरिंग का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, देसी पिस्टल और बाइक बरामद

avnpostBy avnpostJune 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम की देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश और एक हत्या मामले में गवाही को लेकर हुए विवाद का परिणाम है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दो जून की शाम करीब छह बजे कोकदोरो निवासी फिरोज अंसारी ने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी,जिसमें कहा गया था कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और पुलिस जांच के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपित शोएब अंसारी उर्फ जुनुवा अंसारी (23) और अफसर अंसारी (22) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम की देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद हथियार को जब्त कर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2022 में फिरोज अंसारी के भतीजे की हत्या हुई थी। उस मामले में गिरफ्तार आरोपित अफसर अंसारी भी नामजद था। पुलिस के अनुसार, उसी मामले में गवाही और पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। आरोप है कि फिरोज अंसारी पर अदालत में गवाही नहीं देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इसी रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने पूछताछ के दौरान फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके अलावा उन्होंने पिठोरिया और कांके थाना क्षेत्र में हुई कई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी अपनी भूमिका होने की बात कबूल की है। पुलिस उन मामलों की भी जांच कर रही है और संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अफसर अंसारी के खिलाफ पहले से हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है तथा उनके अन्य सहयोगियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.