चान्हो (राँची): चान्हो प्रखंड के सोंचिपी गांव में आगामी 2 जून को भव्य “तामीर ए मस्जिद ओ इस्लाहे मुआशरा” कार्यक्रम (जलसे) का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार दोपहर तीन बजे क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रबुद्ध लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जलसे के भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, पंडाल व बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने जलसे को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं।
मुख्य आकर्षणआयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस जलसे में देश के प्रसिद्ध उलेमा-ए-किराम और शायर शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ओडिशा से आ रहे प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना नकीबुल अमीन अपना तकरीर (भाषण) पेश करेंगे। इसके साथ ही, मशहूर शायरे इस्लाम शाबान दिल खैराबादी अपनी नात और शायरी से समां बांधेंगे। इनके अलावा भी कई अन्य स्थानीय व बाहरी उलेमा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप सेजुल्फेकार अली,जावेद अंसारी मौलाना महमूद, हाफिज तजम्मुल, हाफिज अब्दुल कयूम, इमामे खतीब मौलाना महमूद, चाहों मांडर के विभिन्न गांवों के सादर व सेक्रेटरी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और युवा उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
