Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के 11 जिलों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार
झारखंड

झारखंड के 11 जिलों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

avnpostBy avnpostMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य भर में इन दिनों मौसम आग उगल रहा है। स्थिति यह है कि राज्य के 11 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया है।
राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री है उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है उनमें गढ़वा 44 डिग्री,चतरा में 44 डिग्री, डाल्टनगंज 43.4 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 42, सरायकेला में 42 डिग्री, गुमला, रामगढ़ और बोकारो में 40 डिग्री, गिरिडीह में 40 डिग्री और सिमडेगा में 40 डिग्री शामिल है।
23 और 24 को ऑरेंज अलर्ट: इधर, मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के पंचेत में 10.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के जिन अन्य इलाकों में बारिश से रिकॉर्ड की गई इसमें मैथन,सिकटिया,महेशपुर और गोविंदपुर शामिल हैं। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 41.8 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 43.4 और न्यूनतम 27.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 41.2 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.