Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में मानसून के 10 से 12 जून के बीच पहुंचने की संभावना
झारखंड

झारखंड में मानसून के 10 से 12 जून के बीच पहुंचने की संभावना

avnpostBy avnpostMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून इस बार झारखंड में तय समय से पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण मॉनसून की रफ्तार तेज है और इसके राज्य में करीब पांच दिन पहले दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि मॉनसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास पहुंच चुका है। इसके 22 से 30 मई के बीच केरल पहुंचने की संभावना है। यदि मॉनसून इस अवधि में केरल पहुंचता है, तो यह सामान्य समय से लगभग पांच दिन पहले होगा।
उन्होंने बताया कि केरल से झारखंड तक पहुंचने में मॉनसून को सामान्यतः 10 से 12 दिनों का समय लगता है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार मॉनसून 10 से 12 जून के बीच झारखंड में प्रवेश कर सकता है।
अभिषेक आनंद ने कहा कि इस वर्ष समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां मॉनसून के अनुकूल बनी हुई हैं। यही कारण है कि मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। समय से पहले मॉनसून आने की संभावना किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में मॉनसून 17 जून को झारखंड पहुंचा था। राज्य में मॉनसून सामान्यतः केरल से होते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के रास्ते प्रवेश करता है। इसके बाद यह झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों साहेबगंज और पाकुड़ से राज्य में दाखिल होता है। झारखंड में मॉनसून का मौसम सामान्यतः जून से सितंबर तक रहता है। इसी अवधि में राज्य को कुल वार्षिक वर्षा का लगभग 70 से 90 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त होता है। इसलिए मॉनसून का समय पर या पहले पहुंचना खेती, जलस्रोतों और मौसम की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.