रांची : माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 14.05.2026 को नामकुम प्रखण्ड के लाली पंचायत भवन में माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना ‘निरोगी भवः’ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा, मुखिया, ग्राम प्रधन, वार्ड सदस्य, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिीर महतो, प्रीति कुमारी, सीमा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य और कानूनी लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रोजेक्ट को चलाया जाता है। इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से अनुसूचित जाति (एस.सी.), अनुसूचित जनजाति (एस.टी.), वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिलों के विभिन्न प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर आयोजित किए जाते हैं। श्री सिन्हा ने यह भी कहा कि इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सीधे मौके पर दिया जाता है। उन्होंने नालसा टाॅल फ्री नम्बर 15100 पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा डालसा टीम के द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, ह्यूमन ट्रेफिकिंग, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, जमीन मामले, सरकारी योजना, सड़क दुर्घटना, लोक अदालत आदि के बारे में जानकारी लोगों को दी गयी। डालसा के पीएलवी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
यह भी ज्ञात हो कि आज ही के दिन कांके प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के सहयोग से एनएसयूआरएल कांके की ओर से क्लाइंट काउंसेलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी कविता खाती, पीएलवी शारदा देवी, देवंती देवी, सरिता देवी, भानु देवी, संगीता देवी, मालती देवी, बबीता कुमारी, राजेंद्र महतो, फुलेश्वरी देवी साथ में चालक राजा वर्मा उपस्थित रहे।
