Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»डिजिटल व्यवस्था के बोझ तले दबा पोषण तंत्र, सेविकाओं की बढ़ी परेशानी
झारखंड

डिजिटल व्यवस्था के बोझ तले दबा पोषण तंत्र, सेविकाओं की बढ़ी परेशानी

avnpostBy avnpostMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: सत्यभारती सभागार, कामिल बुल्के पथ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोजन का अधिकार अभियान, झारखंड ने राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों की जमीनी हकीकत उजागर की। अभियान द्वारा किए गए सर्वेक्षण में सामने आया कि डिजिटल प्रणालियों के दबाव और प्रशासनिक लापरवाही के कारण महिला और बच्चों तक पोषण सेवाएं सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही हैं, जबकि आंगनवाड़ी सेविकाएं लगातार तनाव और असुरक्षा के माहौल में काम कर रही हैं।
अभियान के प्रतिनिधियों ने बताया कि पोषण ट्रैकर, e-KYC और चेहरा पहचान प्रणाली (FRS) जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं ने सेविकाओं का काम आसान करने के बजाय और जटिल बना दिया है। तकनीकी समस्याओं के कारण जहां लाभार्थी सेवाओं से वंचित हो रहे हैं, वहीं सेविकाओं को अधिकारियों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
सर्वेक्षण नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान राज्य के 9 जिलों के 15 प्रखंडों में 106 आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया। इसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। अंडा वितरण योजना में अनियमितता देखने को मिली, जहां केवल 43 प्रतिशत केंद्र ही सप्ताह में छह दिन अंडे दे पा रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित 6 रुपये प्रति अंडे की दर बाजार मूल्य से कम होने के कारण सेविकाओं को अपनी जेब से खर्च करना पड़ता है और भुगतान में महीनों की देरी होती है। हालांकि 97 प्रतिशत सेविकाओं ने माना कि अंडा मिलने से बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है।
e-KYC की प्रक्रिया भी बड़ी बाधा बनी हुई है। केवल 56.1 प्रतिशत लाभार्थियों का ही e-KYC पूरा हो पाया है। अधिकांश सेविकाओं ने OTP में देरी और प्रक्रिया विफल होने की शिकायत की, जिससे कई पात्र महिलाएं और बच्चे सेवाओं से वंचित हो रहे हैं।
सबसे चिंताजनक स्थिति टेक-होम राशन (THR) वितरण को लेकर सामने आई, जहां 87 प्रतिशत केंद्रों में पिछले महीने वितरण नहीं हुआ। इसके बावजूद कई जगह पोषण ट्रैकर में वितरण दर्ज किया गया। चेहरा पहचान प्रणाली (FRS) को लेकर भी व्यापक असंतोष दिखा—अधिकांश सेविकाओं ने नेटवर्क समस्या, चेहरे की पहचान में विफलता और बढ़ते काम के बोझ की शिकायत की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.